मंगलौर कोतवाली में महिला पुलिस कर्मी की कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ROORKEE
राष्ट्रपति की सुरक्षा में ड्यूटी कर लौटे पुलिसकर्मियों के साथ ही कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना की जांच की गई। मंगलवार को मंगलौर कोतवाली में तैनात करीब 40 पुलिसकर्मियों की एंटीजन कोरोना टेस्टिंग की गई। कोरोना टेस्ट में कोई भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
मंगलवार को मंगलौर कोतवाली में राष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी कर लौटे पुलिसकर्मियों के साथ ही कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना की टेस्टिंग की गई। सोमवार को भी करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव नहीं पर पाया गया था। सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। मंगलवार को भी मंगलौर कोतवाली में टेस्टिंग कैंप लगाकर करीब 40 पुलिसकर्मियों की कोरोना की एंटीजन टेस्टिंग की गई, जिसमें कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को करीब 40 पुलिसकर्मियों की कोरोना की जांच की गई है। कोई भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बाकी बचे पुलिस कर्मियों की बुधवार को कोरोना की टेस्टिंग कराई जाएगी।