फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड जांच में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच में दो सिपाहियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही इनके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में भी लगातार बढ़ रहे कोरोना के केसों को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार प्रदेश के सभी पुलिस कर्मियों की दोबारा कोरोना जांच करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को पुलिस कर्मियों की रैपिड जांच के लिए रेलवे स्टेशन एवं पुराने अस्पताल में कैंप लगाया गया। शाम तक 130 पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट की जांच कराई। इसमें खानपुर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नोडल अधिकारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं पुराने अस्पताल में कोविड जांच के लिए टीम लगी हुई है। इसके अलावा खानपुर बॉर्डर एवं बालावाली बॉर्डर पर भी टीम को तैनात किया गया है। प्रदेश में आने वाले बाहरी लोगों की बॉर्डर पर ही रैपिड जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें