फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की निर्भया के दोषियों के मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीपल चौक पर एकत्रित होकर हैदराबाद की डॉक्टर और कांचीपुरम की युवती की गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या पर विरोध प्रदर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। समाजवादी पार्टी के नेता मौसम अली ने कहा कि देश में दुष्कर्म के कई मामले सामने आ गए हैं। अब सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ वाला स्लोगन किसी काम का नहीं रहा। प्रदर्शन करने वालों में खालिक मियां, नवाज, सलमान, राशिद, वाजिद, अखलाक, शब्बीर व जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
हैदराबाद की घटना पर जताया शोक
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना पर दुख प्रकट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ समाज में भय का वातावरण पैदा होता है, अपितु आक्रोश भी उत्पन्न होता है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसकी प्रार्थना की एवं शोक प्रकट कर पवित्र आत्मा के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं के प्रति सचेत रहने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें