फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कारोबारी रंजिश में ठेकेदार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के कारण एक ठेकेदार पर हमला उसे घायल कर दिया गया। ठेकेदार ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी अनिरुद्ध लोडिंग ठेकेदार हैं और उनका एक अन्य ठेकेदार से लंबे समय से विवाद चल रहा है। अनिरुद्ध ने सिविल लाइंस कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को किसी काम से रुड़की आया था। इसी दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।



विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने उपचार कराया और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि यह हमला कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के कारण एक अन्य ठेकेदार ने साजिश के तहत कराया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें