फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
रुड़की चंद्रशेखर चौक पर मंहगाई व कृषि कानून के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस क? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए जहर हैं। कानून वापसी की मांग को लेकर किसान लगभग दो महीनों से धरनारत हैं। केंद्र सरकार दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों पर अत्याचार कर रही है। ये कानून किसान विरोधी हैं, इसलिए सरकार को शीघ्र इन्हें वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जन विरोधी है। भाजपा में किसी भी वर्ग का हित सुरक्षित नहीं है। इसलिए जनता इस बार भाजपा को चुनाव में सबक सिखाएगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव प्रधान, मोनू प्रधान, वीरेंद्र जात्ति, चौधरी इस्लाम, फरमान खान, नवाज काजमी, डॉ. शराफत अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें