फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन कराई किशोरी की शादी, परिजनों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने परिजनों पर मारपीट कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर परिवार के छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी करीब दो साल पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया था। तभी से पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। इस बीच जानकारी मिली कि किशोरी हरियाणा के रोहतक जिले में रह रही है। दो दिन पूर्व पुलिस रोहतक पहुंची और किशोरी को बरामद कर मंगलौर ले आई। यहां पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है। दो साल पूर्व परिजनों ने जबरन उसकी शादी दिल्ली में हरियाणा के एक युवक से करा दी थी। विरोध करने पर परिजनों ने मारपीट की थी। आरोप लगाया कि परिजनों ने पांच लाख रुपये में उसे बेच दिया था। साथ ही मारपीट करते हुए पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पिता, भाई, बहन, चाचा, चाची और एक अन्य के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही हैै। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें