पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर-फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
रविवार शाम कलियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने दरगाह में चादरपोशी की। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने की दुआ मांगी। साहिबजादा शाह यावर अली एजाज साबरी ने उनकी दस्तारबंदी की। हरीश रावत ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आते हैं। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी और प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह प्रदेश में फेल हो चुकी है। महंगाई ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। इस मौके पर राव आफाक अली, किरण पाल वाल्मीकि, हाजी सईद हसन, तेलूराम प्रधान, राजवीर सिंह चौहान, लक्ष्य चौहान, मनीष कर्णवाल, नाजिम त्यागी, अमजद मलिक, इस्तिकार प्रधान, इसरार, शरीफ, राजू फरीदी, एडवोकेट शहजाद अली, सफीक मलिक, सलीम पीरजी मौजूद रहे।