फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की ओर से आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने समाज की युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त की। साथ ही त्यागी समाज की प्रकाशित होने वाली परिचय पत्रिका को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की एक बैठक गणेशपुर स्थित समिति उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज की युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की लत पर चर्चा की गई। साथ ही चिंता व्यक्त की गई। समिति अध्यक्ष नवीन त्यागी और ब्रजेश त्यागी ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे की आदत उनके भविष्य को खराब कर रही है। कहा कि सभी अभिभावकों को इस पर निगरानी रखनी पड़ेगी। बच्चों के स्कूल या कोचिंग सेंटर पर जाने के बाद उनकी निगरानी जरूरी है। वहीं बैठक में त्यागी समाज की ओर से ब्रजेश त्यागी को रुड़की मंडी समिति अध्यक्ष बनाए जाने, सुशील त्यागी को प्रदेश बीजेपी मीडिया सेल का सह प्रभारी बनाए जाने और मुनेश त्यागी को उत्तराखंड किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समिति संरक्षक जेडी त्यागी, बालिस्टर भान त्यागी, नरोत्तम त्यागी, माधोराम त्यागी, श्याम कुमार, शिव कुमार त्यागी, प्रदीप त्यागी, विकास त्यागी, सतीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें