IIक्षेत्र की एक निजी कंपनी में उपमहाप्रबंधक से कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया और फिर से गाड़ी से बाहर खींचकर मारपीट की गई। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iराजस्थान, अलवर जिले के किशनगढ़ तहसील के लगडवास गांव निवासी महेन्द्र कुमार यादव ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर की एक नामी कंपनी में उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात है। 11 अक्तूबर को वह लक्सर बाजार से कुछ सामान लेने के लिए गए थे। बताया कि जैसे ही वह वापस आ रहे थे। इसी दौरान कंपनी की कॉलोनी से 100 मीटर पहले कार सवार पांच-छह लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी से बाहर खींच लिया। उनके साथ जमकर जमकर मारपीट की गई। वह किसी तरह जान बचाकर कॉलोनी में वापस आए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। I