II
गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
I
I
I
Iकेहड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर उसके पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के केडड़ा गांव निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को सुबह वह शुगर मिल में आठ बजे ड्यूटी पर चला गया था। उसके पिता चरण सिंह घर पर अकेले थे। गांव में ही उनके एक रिश्तेदार रहते हैं जो लक्सर में प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं। उसके पिता भी उनके रिश्तेदार के पास प्लॉट पर ही जाकर बैठ गए।
I
Iइस दौरान गांव का सोनू आ गया और पुरानी रंजिश के चलते उसने पिता से गाली-गलौज कर दी। उसके पिता ने विरोध किया तो सोनू ने फोन कर अपने भाई मोनू व नवीन और गौतम को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने उसके पिता पर धारदार हथियार से वार करके पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। उसके पिता ने शोर मचाया तो राहगीर और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाल राजीव रैथाण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I