फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: केंद्रीय विद्यालय के बाहर हुड़दंग, पुलिस पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के बाहर छुट्टी के समय हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर कोतवाली से दो पुलिसकर्मी स्कूल के बाहर पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां घूम रहे युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे बाहरी युवकों को जमकर फटकार लगाई और दोबारा इस तरह की हरकत करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और अभिभावकों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के समय बाहर के युवकों का जमावड़ा लगने लगा है। कई युवक अपने वाहन लेकर वहां पहुंचते हैं जिससे सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें दूसरे संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ता है।

शिकायत है कि कुछ युवक बुलेट से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशान करते हैं। अचानक तेज आवाज होने से लोगों में दहशत फैल जाती है। वहीं, तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्कूल के बाहर पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं होने की बात सामने आती रही हैं। पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी कि स्कूल के बाहर बेवजह घूमने, तेज गति से वाहन चलाने और पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों को परेशान करने पर चालान समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए स्कूलों के बाहर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें