फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर मे सिडकुल की स्थापना का रास्ता हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर में सिडकुल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने खानपुर के प्रह्लादपुर, राजपुर, शाहपुर और मदारपुर के रकबे में लगभग पांच सौ बीघा सरकारी भूमि को सिडकुल के लिए अधिकृत कर लिया है। सिडकुल के महाप्रबंधक ने इस भूमि का सीमांकन और ग्रामवार मूल्यांकन कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में कई बड़े उद्योग समूहों ने उत्तराखंड में उद्योग लगाने की इच्छा जताई थी। सरकार उनके लिए जमीन की तलाश कर रही थी। तब खानपुर के तत्कालीन विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने क्षेत्र के राजपुर, प्रह्लादपुर, सहित अन्य गांवों की सरकारी जमीन पर सिडकुल लगाने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा था। सरकार प्रस्ताव पर कार्रवाई कर रही थी। इसी वर्ष जनवरी में सुल्तानपुर की जनसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खानपुर में सिडकुल की स्थापना की घोषणा की थी। अब सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सिडकुल की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। सिडकुल के महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने प्रह्लादपुर, शाहपुर, मदारपुर, राजपुर की कुल 32.319 हेक्टेयर (करीब 500 बीघा) सरकारी जमीन का सीमांकन और ग्रामवार मूल्यांकन करने के निर्देश सिडकुल हरिद्वार के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिए हैं।
वन विभाग ने सिडकुल के लिए नहीं दी भूमि
प्रशासन ने सिडकुल के लिए कुल 47.532 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। इसमें से 15.213 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की थी। इसके हस्तांतरण के लिए वन विभाग को कई बार प्रस्ताव भी गए, लेकिन विभाग ने जमीन नहीं दी। बाद में इस जमीन को अलग कर बाकी की 32.319 हेक्टेयर जमीन ही अधिग्रहीत की गई।
विज्ञापन

खानपुर में सिडकुल मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। काफी प्रयासों के बाद यह पूरा होने जा रहा है। मुझे खुशी है कि खानपुर क्षेत्र के हजारों परिवारों के युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा। जो वादा जनता से किया था, वह जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

-कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें