फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख चौथ मांगने पर चीनू पंडित गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। एक ढाबा मालिक के घर में घुसकर मारपीट करने और 80 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात चीनू पंडित और व्यापारी नेता रामगोपाल कंसल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज चीनू पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सोलानीपुरम निवासी ढाबा मालिक सुरेंद्र सिंह गुसांई की ओर से शुक्रवार को कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मनोज जैन, चीनू पंडित, रामगोपाल कंसल, दीपक जैन, कमल जैन, हिमांशु उनके घर आ धमके। आरोपियों ने पहले उनके बेटे नीरज से 80 लाख की चौथ मांगी। लेकिन जब इतनी बढ़ी रकम होने से हाथ खड़े किए तो गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी।

इनमें से एक आरोपी के पास बंदूक थी। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने परिजनों को भी पीट दिया। इस दौरान चीनू पंडित आदि ने कहा कि कल तक किसी भी हाल में रुपये मिल जाने चाहिए। नहीं मिले तो गोली मार देंगे। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। तहरीर पुलिस ने कुख्यात चीनू पंडित, व्यापारी नेता रामगोपाल कंसल, दीपक जैन, कमल जैन, हिमांशु और मनोज जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी चीनू पंडित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


रसूखदार आरोपियों को गिरफ्तार करने में ठिठकी पुलिस
रुड़की। ढाबा मालिक के घर में घुसकर मारपीट करने और 80 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने कुख्यात चीनू पंडित को तो तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि इसी मुकदमे के अन्य पांचों रसूखदार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ठिठक गई।

कोतवाली रुड़की पुलिस ने ढाबा मालिक के घर में घुसकर मारपीट करने और 80 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई। तहरीर आते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। इतना ही नहीं मुकदमे के एक आरोपी चीनू पंडित को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लेकिन पुलिस की यह सक्रियता मुकदमे के अन्य आरोपियों को पकड़ने में गायब हो गई।

सभी आरोपी शुक्रवार को शहर में बेखौफ घूमते नजर आए। व्यापारी नेता रामागोपाल कंसल तो कोतवाली सिविल लाइंस में घूमते नजर आए। लेकिन किसी ने उन्हें गिरफ्तार करने की जहमत नहीं उठाई। अब सवाल उठ रहा है कि रसूखदारों पर नरमी क्यों बरती जा रही है। शहर में यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें