फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आठ वर्षीय मासूम के ऊपर चढ़ा डीजे से भरा टेंपो

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में टैंपू के नीचे आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हतियाथल गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बचन सिंह के यहां बारात आने वाली थी। इसी दौरान डीजे सिस्टम लेकर एक टैंपू वहां पहुंचा। टैंपू चालक ने वाहन को पीछे हटाया तो पर्दे के पीछे से आया एक बच्चा उसके नीचे आ गया। लोगों ने चीख-पुकार मचाकर टेंपो चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें