फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितताओं पर पांच स्कूल बसों का चालान

विज्ञापन
रुड़की में एआरटीओ की चेकिंग के दौरान एक वैन में बैठाए गए क्षमता के अधिक बच्चे। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन ने शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में बसों का चालान किया। किसी बस में क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाया हुआ था तो किसी बस में बालिकाएं होने के बावजूद कोई महिला कर्मचारी नहीं थी। ऐसे में इन बसों का चालान कर इन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

हाल ही में कुछ अभिभावकों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ग्रीनवे स्कूल की बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने और बसों में छात्राएं होने के बावजूद कोई महिला कर्मचारी नहीं होने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्कूल बसों की चेकिंग के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन कुलवंत सिंह चौहान ने टीम के साथ एसडीएम चौक पर स्कूल बसों की चेकिंग की। इस दौरान दो बसों में ड्राइवर वर्दी में नहीं होने पर बसों का चालान कर दिया गया। इसके अलावा दो बसों में छात्राएं होने के बावजूद केवल पुरुष कर्मचारी था जबकि उसमें एक महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है। ऐसे में इन बसों का भी चालान किया गया। इसके अलावा निजी वाहनों का प्रयोग व्यवसायिक तौर पर करते हुए बच्चों को बैठाया हुआ था। एआरटीओ ने बताया कि बस संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। दोबारा नियमों का पालन नहीं करने पर बसों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें