रुड़की। आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में शख्सियतों के सम्मान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। इस दौरान संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह में आईआईटी दिल्ली के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. रंजन के मिलक को खोसला नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। इसके तहत उन्हें गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और सवा लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा आईआईटी गुवाहटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट डा. सजल कांति देब को एएस आर्य-आईआईटी प्रिवेंशन अवार्ड प्रदान किया गया।
जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल दिया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी वारांगल के केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट वैज्ञानिक डा. शिरीष हरि सोनावने को वीएनएमएम अवार्ड के रूप में एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। इसके अलावा एआईएमएल के निदेशक डा. वीएम शर्मा को गोपाल रंजन टेक्नोलॉजी अवार्ड से नवाजा गया। जिसके तहत उन्हें एक लाख रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।
इन्हें मिला इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल
(संबंधित विषय में सर्वोच्च सीजीपीए हासिल करने के लिए)
अभिषेक दत्ता बीआर्क
प्रेम प्रकाश बीटेक बायोटेक्नोलोजी
हिमांशु त्यागी बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग
अभिराज शर्मा बीटेक सिविल इंजीनियरिंग
अंकुर गर्ग बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
अक्षित बुधराजा बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कंप्यूटर एंड इंजी0
छवि चौधरी बीटेक मेटेलर्जिकल एंड मेटीरियल्स इंजी0
अंकुर दुआ बीटेक प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीयल इंजी0
वारदाह सलमान अख्तर बीटेक पल्प एंड पेपर इंजीनियरिंग
प्रतीक जयकुमार तोशनीवाल आईडीडी केमिकज इंजी0, एमटेक पीई
सजल रुस्तगी आईडीडी बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजी0, एमटेक आईटी
सुभाष साहनी आईडीडी बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजी0, एमटेक पीई
समर्थ वशिष्ठ आईडीडी बीटेक ई एंड सी, एमटेक डब्ल्यूसी
सुनीत अरोरा आईडीडी बीटेक प्रोसेसिंग इंजी0, एमबीए
सराफ चिन्मय मंगेश इंटीग्रेटिड एमटेक (पालीमर साइंस एंड टेक0)
अभिषेक रेजा इंटीग्रेटिड एमटेक (जियोफिजिकल टेक0)
अंकित भंडारी इंटीग्रेटिड एमटेक (जियोफिजिकल टेक0)
अभिषेक सेठ इंटीग्रेटिड एमएससी (एप्लाइड मैथेमेटिक्स)
आयमन खान इंटीग्रेटिड एमटेक (जियोफिजिकल टेक0)
रश्मि कोठारी इंटीग्रेटिड एमएससी (कैमेस्ट्री)
लिली कुमारी बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियंरिग)
वैष्णवी शुक्ला बीटेक (पालीमर साइंस एंड टेक्नोलोजी)