फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर सैलानियों का उमड़ा सैलाब, नारसन में जाम

विज्ञापन
नारसन में पुलिस द्वारा रोके गए भारी वाहन। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
शहर में रविवार को यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में वाहनों के एक साथ आने से नारसन कस्बे में जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की हाईवे पर लंबी कतार लग गई। जाम लगता देख पुलिस ने भारी वाहनों को हाईवे किनारे रोक दिया और आगे जाने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद छोटे वाहन रेंगते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा और वीकेंड पर बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी समेत अन्य राज्यों के लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इससे नारसन से लेकर हरिद्वार में आए दिन जाम लग रहा है। रविवार को बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से लोग सुबह से ही वाहनों से पहुंचने शुरू हो गए। हाईवे पर वाहनों का अधिक दबाव बढ़ने से नारसन कस्बे में तिराहे पर जाम लग गया। ऐसे वाहनों की दूूर तक लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने के लिए हाईवे पर उतरी पुलिस ने भारी वाहनों को तिराहे पर हाईवे किनारे रोक दिया और आगे जाने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद छोटे वाहनों, बसों को ही आगे जाने दिया गया। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
हाईवे पार करना भी हुआ मुश्किल
रविवार को नारसन तिराहे पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्थानीय लोगों का हाईवे पार करना भी मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं उनके वाहन भी घंटों तक जाम में फंसे रहे। गर्मी के बीच जाम से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बिना प्लान कैसे निपटेंगे जाम से
नारसन के लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा के साथ ही वीकेंड पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पुलिस के पास जाम से निपटने की कोई योजना नहीं है। पुलिस को चाहिए कि चारधाम यात्रा तक रविवार और शनिवार को भारी वाहनों को रात में ही चलवाया जाए। दिन में इनकी एंट्री पर पाबंदी रहे। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को बाईपास से गुजारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें