फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी केंद्रों पर खराब सामान देख भड़के सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने मंगलौर और नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से खरीदे गए सामान में खामियां पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। साथ ही सामान बदलने और 24 घंटे में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने मंगलौर सीएचसी पहुंचे सीडीओ सौरभ सिंह गहरवार ने कोरोना की रोकथाम के लिए विधायक निधि से खरीदे गए सामान का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था की ओर से खरीदे गए सामान को देखकर सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर पंचायत लंढौरा के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने मरीजों के लिए खरीदे गए बेड व अन्य सामान को निर्धारित मूल्य से अधिक पर खरीदने, जनरेटर शुरू नहीं करने और अन्य खामियों पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर उन्हें रिपोर्ट दी जाए। वहीं, नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक निधि से खरीदे गए खराब समान को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक का कोई भी सामान खरीदने पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसीएमओ पंकज जैन, सीएचसी प्रबंधक विपिन कुमार, डॉ. पीके सिंह, नारसन में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक गर्ग, डॉ. उस्मान, दीपक, उपेंद्र, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें