फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआरआई में ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने का गुरु सीख रहे इंजीनियर

विज्ञापन
रुड़की स्थित सीबीआरआई भवन निर्माण विषय को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते संस? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सीबीआरआई में मध्य प्रदेश के 35 इंजीनियर ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने के गुर सीख रहे हैं। उन्नत प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंजीनियर मकानों को भूकंप रोधी बनाने, दीमक से बचाओ, बाढ़ आदि जोखिम से बचाने के बारे में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

सीबीआरआई में छह दिवसीय ग्रामीण आवासों के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीबीआरआई के निदेशक डॉ. एन. गोपालकृष्णन ने ट्रेनी इंजीनियरों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश भूकंप जोन तीन में आता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर. धर्मराजू ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत मध्य प्रदेश भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, गुना, बैतूल, शिवनी, शहडोल, विदिशा, शिवपुरी के 35 सिविल इंजीनियर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जलवायु परिस्थितियों में भवनों की नींव, बाढ़ जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन, जोखिम रोधी भवन, दीमक से भवनों की सुरक्षा, भवनों में अग्नि सुरक्षा, भूकंप नियंत्रण के उपाय आदि विषयों पर सीबीआरआई के विशेषज्ञ जानकारी दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, जीपी चौधरी, आरएल यादव, एमके विश्वकर्मा, डीवीएस तोमर, बृजेश कुमार कुशवाहा, राम अवतार त्रिपाठी, गजेंद्र पंवार, धीरेन्द्र कुमार बेडिया, अशोक कुमार, अमर सिंह, सुनील मेहतो, अशोक गायकवाड़, मोहर सिंह सिकरवार, नरेंद्र गुप्ता, रमेश सिंह परमार, राकेश कुमार रॉय, मदनलाल पातीदार, दीपक, पूनालाल, अमृतलाल, प्रतिभा ठाकुर, मीना, रजनीश पटेल, जितेंद्र नाथ रावल, जितेन्द्र कुमार, प्रियांश दामोर, पावन कुमार, पंकज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें