फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अश्लील फोटो डालने वाला पकड़ा गया

Wed, 19 Apr 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को कोतवाली रुड़की में विवाहिता का पिता बार-बार कह रहा था कि इसे छोड़ना मत, इसने मेरी बेटी का बसा बसाया घर उजाड़ दिया है।  पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


युवती के पिता ने बताया कि उसकी की शादी 24 फरवरी को हुई थी। शादी के कुछ चार-पांच दिन बाद ही एक युवक ने उसके पति और उसे फोन करना शुरू कर दिया। उसकी बेटी के बारे में गलत बाते उसके दामाद को बताई। साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इसके अलावा युवक ने उसकी बेटी की फोटो को एडिट करके उन्हें फेसबुक पर डाल दिया। यही नहीं सारे रिश्तेदारों को भी फोटो भेजता रहा। युवक की इन गलत हरकतों की वजह से उसके दामाद ने उसकी बेटी को शादी के 16 बाद ही तलाक दे दिया। जिससे उनकी बेटी का बसा बसाया घर बर्बाद हो गया । कुछ दिन पूर्व उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को तलाश कर उसे पकड़ लिया। बताया गया है कि पुलिस टीम ने युवक को मुरादाबाद के सुल्तानपुर से पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें