II
I
I
I
I
मकान बंद करके बरातघर में गया था एक परिवार, दिल्ली गई हुई थी महिला
I
I
I
Iमंगलौर कस्बे में चोरों ने दिनदहाड़े दो बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी समेत कीमती आभूषण चोरी कर लिए। लौटने पर मकान मालिकों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
I
I
I
Iकस्बे के मोहल्ला मलकपुरा निवासी हनीफ अली दिल्ली में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी रुहाना अकेली रहती है। दो दिन से रुहाना भी अपने पति के पास दिल्ली गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाकर 53 हजार की नकदी समेत चार लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार देर रात लौटने पर महिला को घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरे में सभी सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
I
Iवहीं कस्बे के मोहल्ला मलकपुरा में ही इमरान उर्फ मान्ना के घर में पुत्र व पुत्री की शादी थी। सोमवार को वह अपने मकान पर ताला लगाकर बरातघर में चले गए। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब दो लाख 80 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बा चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि दोनों घटनाओं में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।I