फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.37 लाख की ठगी में धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम का सामान खरीदने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

लक्सर निवासी गुरप्रीत सिंह की बॉडी बिल्डिंग प्रोडक्ट की दुकान है। गुरप्रीत ने ओएलएक्स पर अपना अकाउंट बना रखा है। साथ ही जिम करने वालों के लिए बॉडी बिल्डिंग प्रोडेक्ट बेचने का विज्ञापन भी डाल रखा है। चार जनवरी को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने प्रोडक्ट खरीदने की बात कही थी। इस पर उसने 14,500 रुपये का सामान खरीद लिया और ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही थी। सामान खरीदने वाले ने गुरप्रीत को एक बारकोड स्कैनर भेजा और इसे स्कैन करने से पैसे खाते में आने की बात कही थी। उसने बारकोड स्कैन किया तो चार बार में खाते से 1,37000 की रकम निकाली गई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें