फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक व महिला पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र गांव निवासी एक ग्रामीण ने समुदाय विशेष के युवक पर नाबालिग बेटी से छेड़खानी और एक महिला के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में शिकायत दी थी। मामले में पुलिस ने युवक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि समुदाय विशेष का जसोदरपुर गांव निवासी युवक उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रास्ते में छेड़खानी करता आ रहा है। ग्रामीण का आरोप था कि पांच दिन पहले थाना पथरी क्षेत्र के भट्टीपुर गांव निवासी एक महिला की मदद से युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से बुलवाया और बहला-फुसलाकर उसके साथ शादी करने के लिए ले जाने लगे।



इसी दौरान किसी ग्रामीण ने नाबालिग को महिला के साथ जाते देख इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को नाबालिग को ले जाते हुए शाहपुर में पकड़ लिया। इस दौरान नाबालिग ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन नाबालिग को साथ लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी। लक्सर कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि जसोदरपुर गांव निवासी बिलाल और भट्टीपुर गांव निवासी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें