फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दिनदहाड़े हुई हत्या में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की नमाज के बाद शनिवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन




मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शमीम के पुत्र साहिल की शनिवार सुबह ईद की नमाज के बाद उस समय हत्या कर दी थी जब वह घर की तरफ लौट रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता शमीम की तहरीर के आधार पर चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी रियासत को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी रियासत का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें