फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कटान करने के लिए ले जा संरक्षित पशु के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद संरक्षित पशुओं को गोशाला भेज दिया। उधर, गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन




रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि संरक्षित पशुओं को कटान के लिए सिरचंदी गांव के कुछ लोग डाडली मार्ग की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद संरक्षित पशु के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपियों से कटान के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपी सिरचंदी निवासी सलमान, फिरोज व अनीश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। संरक्षित पशु का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें