चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार सवार के पास बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों को चिह्नित कर रही है।
सोमवार को लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रुड़की की ओर से एक कार सवार व्यक्ति स्मैक लेकर लक्सर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार सवार को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने रुड़की-लक्सर मार्ग पर सोलानी नदी पुल के पास एक संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार से 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक रहीस निवासी लादपुर, थाना लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि रहीस किसी को स्मैक बेचने लक्सर आ रहा था। पूछताछ की जा रही है कि वह लक्सर में किन लोगों के संपर्क में था। इसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि स्मैक की कीमत एक लाख से अधिक है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।