फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार ने पीछे से मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
नारसर में हुई दो कारों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच कार सवारों में नोकझोंक के साथ हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नारसन कलां निवासी अंकित शुक्रवार रात नारसन कस्बे में किसी काम से आए थे। जैसे ही वह अपने नारसन तिराहे पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार में टक्कर लगने से अमित और उनका दोस्त घायल हो गए। इस बीच कार सवारों में नोकझोंक हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। हाईवे पर जाम के हालात भी बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। साथ ही स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें