फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास बनेगा भगीरथ, गंगा जल लेकर चलेंगे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बाईपास मां गंगा के लिए भगीरथ बनेगा। इस बार करोड़ों की संख्या में पहली बार शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर बाईपास से गुजरते नजर आएंगे। कांवड़ पटरी पर सिर्फ पैदल कांवड़ ही चलेंगी। वहीं, हाईवे पर इस बार सिर्फ वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

सालों से कांवड़ यात्रा, कांवड़ पटरी और हाईवे से होते हुए रुड़की के बीच से गुजरती आ रही थी। ऐसे में रुड़की से लेकर हरिद्वार तक हाईवे जाम हो जाता था। इस बार ऐसा नहीं होगा। बाईपास तैयार हो चुका है। इसपर पिछले साल से वाहन फर्राटा भरने लगे हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों, दोनों को राहत मिलेगी।
कोरोना की वजह से पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस बार कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ऐसे में करोड़ों की संख्या में शिवभक्तों के आने के आसार हैं। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी बड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इस बार बाईपास भी भगीरथ की भूमिका में नजर आएगा और शिवभक्त गंगा जल लेकर यहां से ही गुजरेंगे। पुलिस-प्रशासन ने इस बार बड़ी कांवड़ को बाईपास से गुजारने और पैदल कांवड़ यात्रा को कांवड़ पटरी से गुजारने का प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

बाईपास पर रहेगा अधिक फोकस
कांवड़ यात्रा को लेकर बाईपास पर पुलिस का अधिक फोकस रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बार बाईपास पर जगह-जगह बनाए गए प्वाइंटों पर जवानों की ड्यूटी रहेगी। कांवड़ पटरी पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। बाईपास पर पुलिस की ओर से कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पिकेट भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही बाईपास पर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी 24 घंटे तैनात रहेगी।
झांकियों के दर्शन न होने का रहेगा मलाल
इस बार बाईपास से बड़ी कांवड़ गुजरने से शहरवासियों को मनमोहक झांकियों के दर्शन न होने का मलाल जरूर रहेगा। दरअसल, हाईवे से बड़ी कांवड़ गुजरती थी। इनमें मनमोहक झांकी और डीजे की धुन पर शिवभक्तों को नृत्य करता देख लोगों की भीड़ उमड़ आती थी। लोग रात-रातभर मनमोहक झांकियों को देखने के लिए हाईवे पर जुटते थे।
इस बार बाईपास से बड़ी कांवड़ गुजारी जाएंगी। कांवड़ पटरी पर पैदल कांवड़ चलेंगी। इसके लिए पुलिस की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। हाईवे पर कांवड़ न आएं, इसे लेकर पूरा ध्यान रखा जाएगा। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें