फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां और सड़कें बदहाल, ग्रामीणों का जीना बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से करीब 11 किमी दूर ग्राम पंचायत कुड़ी भगवानपुर में नालियां और सड़कें बदहाल होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे बारिश में गांव की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वह जिलास्तर तक के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जल्द ही नालियां और सड़कें बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार सड़क पर भरे गंदे पानी में गिरकर बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन शासन-प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है।-हरपाल सिंह
रेलवे फाटक पर जाने के लिए करीब 500 मीटर का रास्ता है। विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता सड़क बनाने का वादा करके गए थे। चुनाव खत्म होने के बाद किसी ने भी ग्रामीणों का हाल तक नहीं जाना है।-अनिल कुमार
विज्ञापन

सड़क पर दूषित पानी भरे रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गंदे पानी से बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए।-रामपाल
मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव में पानी की निकासी को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के एक साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।-संजू
बरसात के बाद गांव की मुख्य सड़क और दोनों तरफ नालों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गांव में रेलवे फाटक पर जाने वाली सड़क को दिखाया जाएगा। वह पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है तो पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जाएगा।-सत्यवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें