फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से चाचा भतीजी की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुग्गावाला। दून हाईवे पर सत्संग भवन के सामने उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा भतीजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। परिवार बाइक से शादी में शरीक होने के क्षेत्र के एक गांव में जा रहा था।
विज्ञापन


 बुग्गावाला निवासी पाल्ला पुत्र सरदारू (45)अपने भतीजे की शादी मे शामिल होने के लिए बाइक पर अपनी भाभी मुकेश देवी पत्नी सरमौर व भतीजी कोमल (18) पुत्री मोहन लाल को साथ लेकर टांडा मानसिंह जा रहा था। दोपहर करीब 11 बजे जैसे ही वे दून हाईवे पर सत्संग भवन के सामने पहुंचे। तभी सामने से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पाल्ला ओर कोमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश देवी घायल हो गई। दर्दनाक हादसे से आसपास से गुजर रहे लोग भी सहम उठे। इस दौरान मौके पर जमा भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी।

भीड़ ने घायल मुकेश देवी को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसओ बिहारीगढ़ प्रेम प्रकाश शर्मा दुर्घटना की खबर सुनते ही तुरंत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत मे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हेलमेट पहना होती तो बच सकती थी जान
- बाइक सवार चालक पाल्ला की बस दुर्घटना में मौत हो गई। पाल्ला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। एसओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक पाल्ला ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

बेसहारा हुआ परिवार
- पाल्ला मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। वह अपने पीछे पत्नी सहित सात साल का लड़का और 12 साल की लड़की छोड़ गया है। अब घर में कोई भी बड़ा व्यक्ति इनका ठीक ढंग से पालन पोषण करने वाला नहीं है। बुग्गावाला गांव में पाल्ला के पड़ोसी किल्ली ने बताया कि पाल्ला की मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें