फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली का शिकार करने में चली गई युवक की जान

Sun, 24 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। धर्मुपुर गांव के पास नाले में मछली का शिकार कर रहे एक युवक की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह पुलिस ने नाले से उसका शव बरामद किया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कला गांव निवासी सुशील और उसके परिवार के संदीप, सतीश और भोला शुक्रवार को मछली का शिकार करने के लिए खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव के जंगल में गए थे। देर शाम तक वह मछली का शिकार करते रहे। शाम के समय 35 वर्षीय सुशील नाला पार करने के लिये दोनों किनारों पर रखे एक पेड़ से दूसरे किनारे जाने लगा। इसी दौरान सुशील का पैर पेड़ से फिसल गया और वह गहरे नाले मे जा गिरा।

नाले मे गिरते ही उसने शोर मचाया। इस पर उसके साथ आये परिवार के युवकों ने उसे नाले से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। तभी रास्ते से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने भी सुशील को नाले स निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब गया। देर रात तक युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी प्रमोद मंडार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये, लेकिन देर रात तक सुशील का कोई पता नहीं चल पाया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार को नाले में सुशील की खोज की गई।  कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें