फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत तोड़कर नोटों का हार ले उड़े चोर

Thu, 22 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सेंधमारों ने तोड़ी दुकान की छत - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बीटीगंज मेन बाजार में चोरों ने एक दुकान की छत तोड़कर उसमें रखे नोटों के हार पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोर कुछ अन्य नगदी और सामान भी ले गए। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर ही है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बीटीगंज मेन बाजार निवासी मोहम्मद इसरार ने बताया कि मार्केट में ही उसकी दुकान है, जहां शादी का सामान आदि बेचता है। बुधवार की रात दुकान बंद होने के कारण वह नहीं गया। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था और ऊपर छत में छेद किया गया था। छानबीन में मालूम चला कि शादी समारोह के लिए बनाई गई नोटों की माला और सामान सहित करीब 20 हजार का माल गायब है। उसने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।  इससे पहले बीटीगंज निवासी आलोक खन्ना और कृष्णगोपाल आहूजा के दुकान पर चोरों ने इसी तरीके से हाथ साफ कर दिया था। इस संबंध में बीटीगंज चौकी प्रभारी मदन मोहन भटट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें