शिक्षिका की हिम्मत के आगे बदमाश हुए पस्त, पर्स छोड़कर भागे
- फोटो : amar ujala
शहर में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम रुड़की वोट क्लब तिराहे के पास से पति और पत्नी गुजर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपटटा मारकर चेन लूट ली। इससे पहले ही महिला शोर मचाती और पति कुछ कर पाता बदमाश मौके से फरार हो गए। पति-पत्नी की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही बदमाशों की तलाश में काबिंग भी की, लेकिन सुराग नहीं लग सका।