फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेंगू के दोनों वार्ड फुल, अब जरनल वार्ड में भर्ती किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि सिविल अस्पताल के दोनों डेंगू वार्ड फुल हो चुके हैं। अब मरीजों को जरनल वार्ड में रखा जा रहा है। जरनल वार्ड में इनके लिए मच्छरदानी वाले बेड लगाए गए हैं।

सरकारी व निजी अस्पताल बुखार पीड़ित मरीजों से भरे हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल पा रहे हैं। बुखार पीड़ित अनेक मरीजों में रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि भी हो रही है। इन मरीजों के उपचार को लेकर अलग से व्यवस्था की गई है। सिविल अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए पहले आठ बेड वाला एक डेंगू वार्ड बनाया गया था। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कैंसर-डे केयर यूनिट को डेंगू वार्ड में बदल दिया गया था।
विज्ञापन




इसमें छह बेड है। दोनों डेंगू वार्ड के 14 बेड फुल है। अस्पताल में डेंगू से पीड़ित और भी मरीज आ रहे हैं। अब इन मरीजों को जरनल वार्ड में ही भर्ती किया जा रहा है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि जरनल वार्ड में जिन डेंगू मरीजों को रखा गया है। उन सभी पर मच्छरदानी लगाई गई है। सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 16 डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। शनिवार को कुछ मरीजों को छुट्टी भी दी जा सकती है।
विज्ञापन




Iरैपिड में 19 और एलाइजा में 9 मरीज पॉजिटिवI



बुखार से पीड़ित 19 मरीजों की डेंगू रैपिड जांच पॉजिटिव आई है जबकि एलाइजा जांच में नौ मरीज पॉजिटिव आए हैं। रैपिड जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीजों में से चार सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। इन मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 10 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा पांच मरीजों को एक अन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि 41 डेंगू रैपिड पॉजिटिव मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई थी। इसमें से नौ मरीज पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें