फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू क्रांति ने एससी कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
रुड़की में समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता राहुल जैन से वार्ता करते भारतीय किसान यूनियन क्रांत - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के पदाधिकारियों ने बोट क्लब पहुंचकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी स्थिति में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके विरोध में पांच जनवरी को तहसील का भी घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू क्रांति के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद एससी ने उन्हें वार्ता के लिए अंदर बुलाया। वार्ता के दौरान विकास सैनी ने बताया कि 2019 में ऊर्जा निगम ने कोल्हुओं पर व्यवसायिक कनेक्शन लेने के निर्देश जारी किए थे। उस दौरान संगठन, विधानसभा का घेराव कर 2020 से ही व्यवसायिक कनेक्शनों पर कोल्हू चलाने की घोषणा करवाकर लाए थे। इसके बावजूद उस दौरान ऊर्जा निगम के क्षेत्र में ट्यूबवेलों पर चल रहे कोल्हुओं पर छापा मारकर ट्यूबवेल मालिक के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई थी।
अब दो साल बाद क्षेत्र के करीब 80 किसानों पर प्रशासन की आरसी जारी का करीब पांच से छह लाख रुपये तक का नोटिस पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम ने सरकार की घोषणा के बाद भी किसानों के खिलाफ आरसी जारी की। किसान इतनी बड़ी रकम कैसे चुका सकता है जबकि कोल्हू चलाने वाले लोग अब लापता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान केवल रीडिंग के आधार पर ही बिल देगा। इसके विरोध में आगामी पांच जनवरी को संगठन ट्रैक्टर-ट्रालियों में आकर तहसील का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री मोहन त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद पुंडीर, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत, ब्लॉक अध्यक्ष राजू त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किसानों का कचहरी में प्रदर्शन
कचहरी परिसर स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश अध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में बताया कि इकबालपुर शुगर मिल पर दो साल के बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। वहीं लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में गन्ना पर्ची न मिलने के कारण किसान परेशान हैं। आसपास लगी फैक्टरियों से निकलने वाला इथेनॉल का पानी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम किसानों के मकानों व दुकानों में रातोंरात खंभे लगवा देते हैं। तहसील में हड़ताल के चलते किसानों को खसरा खतौनी भी नहीं मिल पा रही है। एएसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह तेवतिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, हरिद्वार जिलाध्यक्ष विकेश बालियान, जिलाध्यक्ष देहरादून संदीप चौहान, युवा जिला अध्यक्ष देहरादून सुनील कुनियाल, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश पंजाब सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश चौधरी आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें