फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ठंडा रहा दिसंबर माह का पहला दिन, बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया, जिससे ठंड बढ़ गई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए गुनगुनी धूप निकली, लेकिन इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन बारिश की संभावना कम है, लेकिन पहाड़ों पर मौसम खराब होने का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख सकता है। अचानक ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों से पैक होकर बाहर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के कृषि-मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आसमान में छाए बादलों ने ठंड में इजाफा कर दिया। आए दिन सूरज जहां सुबह सात बजे तक निकल जाता था, वहीं बुधवार को आसमान में सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटा तो करीब 11 बजे गुनगुनी धूप निकल आई, लेकिन करीब एक बजते ही फिर बादल छा गए।
ऐसे में सूरज भी बादलों की ओट में छिप गया और ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट आने से बुधवार को सीजन में पहली बार सर्दी का अहसास हुआ। ऐसे में हल्के गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। दिन में कुछ देर के लिए सूरज चमका जरूर, लेकिन बादलों को हटा नहीं पाया। शाम होते-होते ठंडक बढ़ने लगी। बुध बाजार में भीड़ भी कम ही दिखी।
विज्ञापन

नौ से 11 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान
आईआईटी के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पांच दिसंबर तक न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि, चार से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है। इस सप्ताह हल्के-मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।
किसानों के लिए मौसम विज्ञानियों की सलाह
गेहूं की फसल की बुआई जारी रखें, गन्ने की तैयार फसल की कटाई करें।
बरसीम की फसल के खेत में मृदा में नमी की उचित व्यवस्था बनाए रखें।
आवश्यकतानुसार किसान अपनी सरसों की फसल की सिंचाई करें।
फसल की नियमित देखभाल करें, कीट दिखें तो कीटनाशक का छिड़काव करें।
सावधान : मौसम बिगाड़ सकता है सेहत
बुधवार को सीजन का पहला सर्द दिन महसूस हुआ। इस तरह का बदलता मौसम सेहत के लिए हानिकारक है। हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण सांस के रोगियों को ज्यादा समस्या हो सकती है। ऐसे में मार्निंग वॉक के लिए निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ अस्वस्थ लोग ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि वैसे तो अभी सूखी ठंड जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन जैसा मौसम बुधवार को रहा, बच्चों की देखरेख की जरूरत है। उन्हें ठंडी चीजों से दूर रखें। इस मौसम में बच्चे खांसी और जुकाम के जल्द शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस तरह बदलता रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 दिसंबर 22.5 12.0
30 नवंबर 24.5 10.5
29 नवंबर 25.0 9.5
28 नवंबर 23.5 10.2
27 नवंबर 23.4 10.4
26 नवंबर 23.5 10.5
25 नवंबर 24.5 10.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें