फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधन पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कई किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर खानपुर कस्बे में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधन पर कैश न देने, मनमानी करने और किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बैंक का सुरक्षा गार्ड भी किसानों से अभद्रता करता है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र के किसान अमरीश गोयल, अरुण कुमार, सुमित शर्मा, कुशल पाल, सुशील चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि खानपुर कस्बे में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा है। उनके खातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना, शुगर मिल द्वारा भेजा गया गन्ने का भुगतान आता है। जब वह परिवार के बच्चों की फीस जमा करने, शादी, घर का निर्माण और बीमारी के इलाज के लिए पैसा निकालने बैंक जाते हैं तो बैंक मैनेजर कहते हैं कि अपना एटीएम कार्ड बनवा लीजिए। यहां रोज कैश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक मैनेजर उन्हें आधार कार्ड या अंगूठा लगाकर कैश निकालने की बात कहकर बैंक से टरका देते हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा गार्ड की ओर से भी अभद्रता की जाती है। उधर, बैंक मैनेजर का कहना कि जो किसान आते हैं, उन्हें कैश दिया जाता है। बैंक अपने ग्राहक को परेशान नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें