फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंदिर में सो रहे ग्रामीण पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में सो रहे ग्रामीण पर महिला समेत चार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के पांव की हड्डी टूट गई। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के पीतपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा आनंद 14 मई की रात को घर के पास मंदिर में सो रहे थे। इस दौरान आरोपी अनिल, उसके दोनों बेटे आर्यन और आयुष व उसकी पत्नी सरिता वहां आए। उन्होंने आनंद के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आनंद को अस्पताल लाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें