रुड़की। रुड़की के एक युवक से लाखों की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे दंपती के घर पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इस बीच पुलिस को दंपती घर से फरार मिला। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
रुड़की निवासी अंकित कूपर से दिल्ली के कीर्तिनगर निवासी पवन मैनी और उसकी पत्नी स्मिता मैनी ने जमीन दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी की थी। इसके बाद आरोपी दंपती ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस दंपती की तलाश कर रहीज है, लेकिन दंपती फरार चल रहा है। अब पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार को दंपती के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस टीम दंपती के घर पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला है कि दंपती ने अपना मकान बेच दिया है। इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।