फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैक करने वाला हैकर धरा, एक फरार

विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली में पकड़ा गया एटीएम हैकर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोडवर्ड के जरिये एटीएम मशीन हैक कर रकम निकालने वाले एटीएम हैकर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी फरार है। पुलिस ने आरोपी के पास से 70 हजार रुपये की नकदी और कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उसके फरार साथ की तलाश कर रही है। साथ ही जानकारी जुटा रही है कि गिरोह में कोई और भी तो नहीं है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील में लगी एक एटीएम मशीन में शुक्रवार शाम एक युवक पैसे निकालने आया था। मशीन से छेड़छाड़ करने पर गार्ड ने शक होने पर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एटीएम मशीन हैक कर रकम निकालते थे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि एटीएम हैकर अर्जुन कुमार निवासी हमीरपुर यूपी के पास से करीब 70 हजार की नगदी और नौ एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान मिला है। जबकि उसका साथी अतुल निवासी हमीरपुर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह हाल ही में रुड़की आए थे और पहली ही बार में पकड़े गए। वहीं, पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने यूपी समेत कई प्रदेशों में एटीएम मशीन हैक कर बड़ी रकम निकाली है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
--
हैकर का दावा- बैंक को भी नहीं चलता पता
पुलिस की पूछताछ में हैकर ने बताया कि वह मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर एक कोड डालते हैं, जिससे एटीएम मशीन हैक हो जाती है और वे रकम निकाल लेते हैं। एटीएम कार्ड और कोडवर्ड डालने के बाद वह मशीन के जिस हिस्से से रकम निकलती है, उसे हल्का दबाते हैं और रकम बाहर आ जाती है। यही नहीं आरोपी ने दावा किया है कि जो रकम निकलती है, उसका पता बैंक को भी नहीं चलता है। इतना ही नहीं यह रकम किसके खाते से निकाली गई है, इसका पता भी बैंक को नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें