फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही बढ़ी टिकट के दावेदारों की बेचैनी और धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी आचार संहिता लगते ही टिकट के दावेदारों की बेचैनी बढ़नी शुरू हो गई है। भाजपा ने जहां विधानसभावार रायशुमारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है तो वहीं कांग्रेस और बसपा भी पर्यवेक्षकों के जरिये दावेदारों का आकलन करने में जुट गई हैं। दावेदार भी अपने पक्ष में रायशुमारी हासिल करने के लिए पदाधिकारियों और समर्थकों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी पिछले एक महीने से बढ़ी हुई है, लेकिन शनिवार को आचार संहिता की घोषणा हुई तो मानो चुनाव आ गया हो। 20 जनवरी के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले सभी पार्टियों को प्रत्याशियों की घोषणा करनी है। टिकट देने में आम आदमी पार्टी अभी तक सबसे आगे है। जिले में आप ने पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें हरिद्वार ग्रामीण से नरेश शर्मा और रानीपुर से प्रशांत राय को मैदान में उतारा है। इसी तरह मंगलौर से नवनीत राठी, पिरान कलियर से शादाब आलम और भगवानपुर से प्रेम सिंह को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा है। आप की कोशिश है कि मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया जाए। वहीं, बसपा ने भी विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की परिपाटी रही है कि विधानसभा प्रभारियों को ही टिकट दिया जाता है।
इसके तहत भगवानपुर और लक्सर में विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की जा चुकी है। दूसरी ओर मुख्य पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक एक भी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वो अलग बात है कि आचार संहिता लगते ही भाजपा ने विधानसभावा रायशुमारी शुरू कर दी है। रविवार को लक्सर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर गठित भाजपा की समिति ने मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दावेदारों के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को रायशुमारी होगी। वहीं, कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षकों और स्थानीय पदाधिकारियों के जरिये सभी विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों के बारे में जानकारी ली जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में भाजपा और कांग्रेस कुछ सीटों पर टिकट को लेकर निर्णय ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें