फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने डाडा जलालपुर बवाल के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब तक पुलिस 14 लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

डाडा जलालपुर में शनिवार रात हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हमले के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है। पुलिस बवाल में नामजद और अज्ञात लोगों के घरों व रिश्तेदारों के यहां लगातार दबिश दे रही है। अब तक पुलिस 13 लोगों को जेल भेज चुकी है। बुधवार को भी पुलिस ने गांव में दबिश दी। पुलिस ने एक आरोपी सुक्कड़ को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि फरार चल रहे लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बुधवार को भी गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। उधर, गांव में अब भी शांतिपूर्ण तनाव बना हुआ है। पुलिस और खुफिया विभाग ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें