फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा

विज्ञापन
मंगलौर स्थित दुर्गा माडर्न इंटर कालेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 19 विद्यार्थियों को दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में पुरस्कृत किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक धन प्रकाश शर्मा और अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने छात्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रबंधक ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और हाईस्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभय बर्मन, सबा अंजुम, अक्षित सौदाई और अहमद दयान को स्कूल की ओर से इंटर तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर इंटर के अभिषेक, देवेंद्र कुमार, सानिया मलिक, आसपी, आलिया नाज, खुशी, सुमैया, आसना, सुमैया व हाईस्कूल में अभय बर्मन, सबा अंजुम, अक्षित सौदाई, अहमद दयान, मोहम्मद आसिफ, नाहिद परवीन, अबूजर खान, शिवम यादव, साकिबा जुआ, कार्तिक सैनी को अच्छे अंक लाने पर सम्मानित किया गया। मौके पर नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, सतीश शर्मा, संदीप नैनवाल, नरेंद्र कुमार ,अमित कुमार पालीवाल, अक्षय राठोर, पंकज कुमार, पिंकी राठी, रफत बानो, आशा डालमिया, मनीषा, ओम कुमार, मोना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें