कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विरोध करने पर पति बेटियों से भी वेश्यावृत्ति कराने के लिए दबाव बना रहा है। उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की शिकायत की।
कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा से मिलकर बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। आरोप लगाया कि पति ने काफी लोगों से कर्जा ले रखा है और वह अब उसे वापस नहीं कर पा रहा है। इतना ही नहीं पति पिछले कुछ दिनों से घर गैर मर्दों को लेकर आता है और उन लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। वह पति की इस हरकत का विरोध करती आ रही है, लेकिन अब उसके पति ने उसपर ज्यादा दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि पति अब उसकी जवान बेटियों को भी वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाह रहा है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने विवाहिता की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, एसआई प्रकाश चंद ने बताया कि सीओ के निर्देश पर मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।