फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन बांटने में धांधली का आरोप, हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापपुर के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन बांटने में धांधली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। घेराबंदी देख डीलर दुकान बंद कर भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति विभाग से कर दी है।

मंगलवार को प्रतापपुर के कई ग्रामीण गांव की सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे और डीलर पर राशन बांटने में धांधली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीण रणधीर कुमार, रामकुमार, सुशील कुमार, राजेंद्र कुमार, पलटू, जनेश्वर, रूपचंद, सुमित कुमार, पिंकी, टीटू, महकार सिंह, विकास कुमार आदि का कहना था कि डीलर दो माह में केवल एक बार राशन देता है। नवंबर में राशन दिया। जबकि दिसंबर माह का राशन दिया नहीं। उसके बाद जनवरी का राशन महीने के अंतिम दिन बांटना शुरू किया। आरोप है कि डीलर दिसंबर का राशन न देकर जनवरी का राशन दे रहा था। साथ ही राशन कार्ड पर पिछले माह का राशन भी चढ़ा रहा था। यह देख ग्रामीण भड़क गए और डीलर के खिलाफ हंगामा कर किया। अपने को ग्रामीणों से घिरा देख डीलर दुकान बंद कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति अधिकारी लक्सर से की। खाद्य आपूर्ति अधिकारी लक्सर केके अग्रवाल का कहना है कि प्रतापपुर गांव के डीलर के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीलर मोतीराम का कहना है कि ग्रामीणों को राशन नियम के अनुसार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें