फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी जयपुर मंडी में बेच रहा था आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट सप्लाई करने के नाम पर कई लोगों से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी जयपुर की सब्जी मंडी में आलू और प्याज बेचता मिला। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रुड़की ले आई। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा फाटक निवासी राजवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शमशाद मूल निवासी गांव सठेड़ी, जिला मुजफ्फरनगर और हाल शिव गली, ढंडेरा फाटक रुड़की ईंट सप्लाई करने का काम करता था। ईंट सप्लाई करने के लिए उसने कई लोगों से सौदा तय किया था। मार्च 2021 में ईंट सप्लाई करने की एवज में उसने कई लोगों से 28.50 लाख रुपये एडवांस लिए थे। इस बीच वह परिवार समेत घर से फरार हो गया। उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने एक अक्तूबर 2021 को तहरीर के आधार पर शमशाद और रशब उर्फ गुड्डू निवासी ढंडेरा समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी शमशाद की तलाश कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन जयपुर में मिली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह जयपुर सब्जी मंडी में आलू और प्याज बेचने का काम कर रहा है। इस पर एसएसआई दीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जयपुर पहुंची और आरोपी को लाल कोठी, थाना बजानगर, जयपुर से गिरफ्तार रुड़की ले आई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शमशाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें