पुलिस ने चेकिंग के दौरान संरक्षित पशु के मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की ओर से जिलेभर की पुलिस को पशुओं की तस्करी और कटान पर रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार रात एसओ बुग्गावाला मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को दो व्यक्ति जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद बोरे के तलाशी ली तो 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि प्रवेज निवासी गांव बंदरजुड़, बुग्गावाला को गिरफ्तार किया है। उसका साथी गांव निवासी रिहान मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्रवेज को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।