फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोपी पति को जेल भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
I-पति पर लगाया गुंडे भेजकर डराने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन

I
I एक महिला ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोपी पति को जेल भेजने की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि जब से वह मायके में है। उसका पति गुंडे भेजकर उसे डरा रहा है। महिला ने इस मामले में कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।I
विज्ञापन

I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। महिला का एक बच्चा है और वह वर्तमान में गर्भवती भी है। उसके पति ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया था। इसका पता उस समय हुआ था जब युवक अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। जब उसका मेडिकल कराया तो उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई थी। यह मामला सामने आने के बाद से महिला पति को छोड़कर मायके में रह रही है। अब तक उसके पति की दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। महिला ने बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें