फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगाने गई टीम से गाली-गलौज, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर गांव में वैक्सीन लगाने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर दी। हंगामा कर रहे लोगों ने दो आशाओं के फोन भी छीन लिए। टीम के सदस्यों का कहना था कि आरोपी पहले भी वैक्सीन को लेकर शिविर में हंगामा कर चुका है। इस बार वे अपने साथ गांव के लोगों को बुलाकर लाया और सरकारी कामकाज में बाधा डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जमकर फटकार लगाई तो वे टीम के सदस्यों से माफी मांगने लगा। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को इमलीखेड़ा पीएचसी सेंटर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्रह्मपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में वैक्सीन लगाने पहुंची थी। इसमें एहतियाती डोज के साथ ही किशोरों व अन्य को दूसरी डोज लगाई जा रही थी। टीम के सदस्यों के अनुसार सुबह उनके पास एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। जब वे वैक्सीन के लिए सत्यापन करने लगे तो सेशन साइट पर किशोर को एक स्कूल में वैक्सीन लगे होने का रिकॉर्ड सामने आया। इसपर उन्होंने वैक्सीन लगाने से मना कर किशोर को वापस भेज दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति खुद को किशोर का चाचा बताते हुए सेंटर पर हंगामा करने लगा। उसके साथ आए अन्य कई लोग टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। उनका आरोप था कि टीम ने जबरन उनके भतीजे को वैक्सीन लगाई है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने बच्चों को वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कहते हुए भ्रांतियां फैैलानी शुरू कर दी। उनकी बात सुन कुछ किशोर सेंटर से लौट भी गए। इस बीच आशा कार्यकर्ता हंगामे की वीडियो बनाने लगी तो उन्होंने दो आशाओं के फोन छीन लिए और उनके साथ हाथापाई की। पीएचसी सेंटर प्रभारी डॉ. दिलीरमन ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी दी है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें