फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अलर्ट, बम निरोधक दस्ते ने की जांच

विज्ञापन
रुड़की बस अड्डे पर गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देजनर चेकिंग करती बम निरोधक दस्ते की टीम व ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, बम निरोधतक दस्ते ने भी रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की जांच की।
विज्ञापन

चुनाव के बीच गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर से देहात तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बॉर्डरों से लेकर रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में पुलिस सतर्क रही। मंगलवार को पुलिस ने शहर में वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। साथ ही संदिग्ध दिखने पर वाहनों की तलाशी ली। इसके साथ ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते ने बसों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चुनाव और गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर व देहात तक चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें